लाइव न्यूज़ :

राजनेताओं में विधायी स्वभाव पैदा करने की जरूरत: नायडू

By भाषा | Updated: December 22, 2021 21:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि राजनेताओं में विधायी प्रवृत्ति पैदा करने की आवश्यकता है क्योंकि एक सांसद/विधायक का उद्देश्य कानून बनाना, चर्चा करना, बहस करना और निर्णय लेना होता है न कि बाधा डालना।

नायडू की यह टिप्पणी एक कार्यक्रम में संसद के शीतकालीन सत्र के निर्धारित समय से एक दिन पहले समाप्त होने के बाद आई। सत्र के दौरान विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों द्वारा बार-बार व्यवधान देखा गया।

विज्ञान प्रसार द्वारा प्रेरणादायक वैज्ञानिकों के जन्म शताब्दी समारोह के उद्घाटन के अवसर पर राज्यसभा के सभापति नायडू ने कहा, ‘‘एक तरफ हम प्रगति कर रहे हैं और दूसरी तरफ हमारे कुछ चुने हुए प्रतिनिधि संस्थानों का मजाक बना रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें न केवल एक वैज्ञानिक स्वभाव विकसित करना चाहिए, बल्कि मुझे लगता है कि अब हमें अपने राजनेताओं में विधायी स्वभाव पैदा करना चाहिए, यह समय की आवश्यकता है। जैसा कि मैं उच्च सदन की अध्यक्षता कर रहा हूं, मैं देख रहा हूं कि क्या हो रहा है .... विजयराघवन (प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार) को हमारे राजनेताओं में विधायी स्वभाव पैदा करने में मदद करने के लिए कुछ वैज्ञानिक आविष्कारों के साथ आना चाहिए।’’

नायडू ने कहा कि सांसदों का उद्देश्य कानून बनाना और चर्चा करना, बहस करना और निर्णय लेना होता है, न कि बाधित करना। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक मार्गदर्शक, सिद्धांत होना चाहिए। एक तरफ हम प्रगति कर रहे हैं और दूसरी तरफ हमारे कुछ चुने हुए प्रतिनिधि संस्थानों का मजाक उड़ा रहे हैं। इसे जल्द से जल्द ठीक किया जाना चाहिए और यह राजनीतिक नेताओं द्वारा किया जाना है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोगों की सराहना की जानी चाहिए और उनका समर्थन किया जाना चाहिए।’’

राज्यसभा की कार्यवाही निर्धारित तिथि से एक दिन पहले ही बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई और सभापति नायडू ने इस शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के कामकाज पर चिंता और अप्रसन्नता जतायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा