लाइव न्यूज़ :

सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त को और बढ़ाने की जरूरत : नीतीश

By भाषा | Updated: November 28, 2020 22:48 IST

Open in App

पटना, 28 नवंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त को और बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए शनिवार को निर्देश दिया कि थानों में नियमित रूप से रात्रि गश्त को सुनिश्चित किया जाए।

विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त को और बढ़ाने की जरुरत है। वरिष्ठ पदाधिकारी स्वयं भी किए जा रहे गश्त पर निगरानी रखें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाने में स्टेशनरी एवं अन्य सामग्री के लिए कोष की व्यवस्था सुनिश्चित रखें।

नीतीश ने प्रत्येक थाने में महिलाओं के लिए शौचालय जैसी सुविधाओं समेत आने वाले लोगों के लिए भी सभी तरह की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष शाखा को और मजबूत करें, जिससे सूचना और तेजी से प्राप्त हो। खुफिया तंत्र के मजबूत रहने से अपराध पर नियंत्रण पाने में सहुलियत होगी।

बैठक में मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!