लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए वित्त पोषण बढ़ाने, सेवाओं में बराबरी लाने की जरूरत : हर्षवर्द्धन

By भाषा | Updated: March 6, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मार्च केंद्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन ने शनिवार को स्वास्थ्य क्षेत्र में वित्त पोषण बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं में बराबरी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

वह ‘टेकभारत 2021’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री के हवाले से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘सरकारी संस्थानों में गरीबों के लिए सुविधाओं में सुधार और हाल में आवश्यक दवाओं और स्वास्थ्य उपकरणों की कीमतों को कम करना सही दिशा में उठाया गया कदम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए वित्त पोषण बढ़ाने की जरूरत है और यह सुनिश्चित किया जाना है कि स्वास्थ्य सेवाएं देने में समानता बरती जाए।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, टेक भारत सम्मेलन के दूसरे संस्करण का आयोजन लघु उद्योग भारती और आईएमएस फाउंडेशन ने किया जिसमें स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी और शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र के पक्षों को डिजिटल मंच पर एक साथ लाया गया।

नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए हर्षवर्द्धन ने कहा कि केंद्रीय बजट 2021-22 में ‘‘स्वास्थ्य के क्षेत्र को अब तक का सबसे अधिक धन आवंटित किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य बजट में 137 फीसदी की बढ़ोतरी से न केवल हमारे स्वास्थ्य सुविधा ढांचे को मजबूती प्रदान की जाएगी बल्कि इसमें स्वास्थ्य के अन्य क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है