लाइव न्यूज़ :

सरकार, उद्योग, हितधारकों के बीच सहयोग की शक्ति का दोहन करने की जरूरत :केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: November 17, 2021 19:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि उदीयमान नये भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए सरकार, उद्योग और हितधारकों के बीच सहयोग की शक्ति का व्यवस्थित रूप से दोहन करने की जरूरत है।

‘द स्मार्टटेक इनिशि्एटिव इंडिया 2021’ के दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने स्टार्टअप के लिए विज्ञान व प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने को लेकर उठाये गये विभिन्न कदमों का जिक्र किया।

सिंह ने कहा कि भारत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व के शीर्ष देशों के रूप में उभर रहा है और हाल में यह वैश्विक नवाचार सूचकांक 2021 में 46 वें स्थान पर पहुंच कर शीर्ष 50 नवोन्मेषी देशों की सूची में शामिल हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘उदीयमान नये भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए सरकार, उद्योग और हितधारकों के बीच सहयोग की शक्ति का व्यवस्थित रूप से दोहन करने की जरूरत है। हर चीज सरकार के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती। ’’

सिंह ने कहा, ‘‘सरकार को भी सरकारी क्षेत्र से बाहर के हितधारकों को शामिल करने से नहीं हिचकिचाना चाहिए। ’’ मंत्री ने कहा कि विश्व बैक की हालिया वार्षिक रेटिंग के मुताबिक भारत ने निरंतर अपने कारोबार व नवोन्मेष माहौल को बेहतर किया है और यह अब कारोबार को सुगम बनाने के मामले में 190 देशों में 63 वें स्थान पर है।

एस्टोनिया के राजदूत कार्टिन किवी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उसका भारत में निर्यात बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू