कृषि क्षेत्र में अनुसंधान पर ध्यान दिए जाने की जरुरत : गहलोत

By भाषा | Updated: January 18, 2021 18:06 IST2021-01-18T18:06:11+5:302021-01-18T18:06:11+5:30

Need to focus on research in agriculture: Gehlot | कृषि क्षेत्र में अनुसंधान पर ध्यान दिए जाने की जरुरत : गहलोत

कृषि क्षेत्र में अनुसंधान पर ध्यान दिए जाने की जरुरत : गहलोत

जयपुर, 18 जनवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि कृषि क्षेत्र में अनुसंधान पर ध्यान दिए जाने की जरुरत है ताकि हम इस क्षेत्र में देश राज्य में उन्नति कर सकें।

गहलोत ने जोधपुर के कृषि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह को आनलाइन संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘आज जो छात्र डिग्री प्राप्त कर रहे हैं उनको मेरी शुभकामनाएं। विद्याध्यन के बाद लगातार देश-प्रदेश में हम कृषि के क्षेत्र में उन्नति कर सकें इस दिशा में आपकी सोच हमेशा बनी रहनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए अनुसंधान पर ध्यान देना जरूरी है, अनुसंधान जितना अधिक होगा उतना ज्यादा देश को और प्रदेश को लाभ मिलेगा।’’

गहलोत ने कहा कि उन्हें खुशी है कि हमारे यहां राजस्थान में अनुसंधान का काम भी बड़े पैमाने पर होता है विश्वविद्यालय में लगातार प्रयास चलते हैं और अनुसंधान का कार्य हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Need to focus on research in agriculture: Gehlot

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे