लाइव न्यूज़ :

दोहरे उपयोग वाली प्रौद्योगिकियों के विकास पर ध्यान देने की जरूरत: रक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: October 4, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत को सैन्य और असैन्य दोनों एजेंसियों के लिए दोहरे उपयोग वाली प्रौद्योगिकियों के विकास पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है तथा अत्याधुनिक रक्षा प्लेटफार्मों के निर्माण के लिए अनुसंधान और विकास पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वैश्विक सुरक्षा चिंताओं, सीमा विवादों और समुद्री क्षेत्र के घटनाक्रम के मद्देनजर दुनिया भर में सैन्य उपकरणों की मांग बढ़ रही है और भारत को अपने घरेलू रक्षा उद्योग को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि सामरिक मामलों, सैन्य शक्ति, व्यापार, अर्थव्यवस्था और संचार के क्षेत्रों में देखे गए परिवर्तनों से दुनिया का कोई भी कोना अछूता नहीं है।

हालांकि, इन बदलावों के बारे में उन्होंने विस्तार से कुछ नहीं कहा।

सिंह ने कहा, ‘‘दुनिया भर के देश सैन्य आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और वैश्विक सुरक्षा चिंताओं, सीमा विवादों और समुद्री क्षेत्र में घटनाक्रमों के मद्देनजर सैन्य उपकरणों की मांग बढ़ गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज, जब हम रक्षा उपकरणों के विकास के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी के बारे में बात कर रहे हैं, तो यह हमारी सबसे बड़ी चिंता है कि हम उन्हें नई भूमिका के लिए तैयार करें।’’

रक्षा मंत्री ने सैन्य उपकरणों के निर्माण के लिए अनुसंधान और विकास पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें दोहरे उपयोग वाली प्रौद्योगिकियों को विकसित करने की आवश्यकता है ताकि सैन्य और असैन्य दोनों पक्षों को लाभ हो। हमें अपने सशस्त्र बलों को अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए अनुसंधान और विकास पर विशेष ध्यान देना होगा।’’

सिंह ने कहा कि नैनो-प्रौद्योगिकी, क्वांटम कम्प्यूटिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक तकनीक जैसी भविष्य की तकनीकों पर ध्यान देने के साथ काम चल रहा है

उन्होंने कहा, ‘‘हम न केवल अपनी घरेलू सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़े हैं बल्कि विदेशों को प्रौद्योगिकी और उपकरण निर्यात करने की दिशा में भी आगे बढ़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे