हवाई टिकट को रद्द कराने पर शुल्क की अधिकतम सीमा तय करने की जरूरत: संसदीय समिति

By भाषा | Updated: July 23, 2021 22:01 IST2021-07-23T22:01:58+5:302021-07-23T22:01:58+5:30

Need to fix ceiling on cancellation of air tickets: Parliamentary committee | हवाई टिकट को रद्द कराने पर शुल्क की अधिकतम सीमा तय करने की जरूरत: संसदीय समिति

हवाई टिकट को रद्द कराने पर शुल्क की अधिकतम सीमा तय करने की जरूरत: संसदीय समिति

नयी दिल्ली, 23 जुलाई राज्यसभा में पेश एक संसदीय समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि हवाई टिकट रद्द कराने की स्थिति में लगने वाले शुल्क को तर्कसंगत बनाने और इसकी अधिकत सीमा तय करने की जरूरत है।

नागर विमानन संबंधी संसद की स्थायी समिति ने इस विषय पर एक बार फिर से उसी तरह की अनुशंसा की है जो उसने अपनी पहले की भी कुछ रिपोर्ट में की थी।

उसका कहना है कि टिकटों के रद्द कराये जाने की स्थिति में इनके आधार मूल्य का 50 फीसदी अधिक शुल्क के तौर पर नहीं वसूला जाना चाहिए।

समिति ने विमानन सेवा से जुड़ी कंपनियों द्वारा यात्रियों से टिकटों के रद्द कराने की स्थिति में बहुत अधिक शुल्क वसूले जाने पर गंभीरता से संज्ञान लिया है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘समिति इस बात पर गहरी चिंता प्रकट करती है कि टिकट कैंसिलेशन शुल्क को लेकर कोई एकरुपता नहीं है।’’

समिति ने इस बात का उल्लेख किया कि है कि टिकट रद्द कराये जाने की स्थिति में यात्रियों से वसूले गए कर और ईंधन संबंधी अधिभार को वापस लौटाया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Need to fix ceiling on cancellation of air tickets: Parliamentary committee

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे