लाइव न्यूज़ :

तंबाकू पर अभियान चलाकर नियंत्रण करने की जरूरत : हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: June 24, 2021 22:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून हमारे समाज में तंबाकू का प्रयोग इतना अधिक होता है कि इस महामारी से लड़ने के लिए अथक प्रयास की जरूरत है और अभियान चलाकर एवं सामाजिक आंदोलन चलाकर तंबाकू पर नियंत्रण करने की जरूरत है। यह बात बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कही।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि हर्षवर्धन ने ये टिप्पणियां वैश्विक तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के 25 वर्ष पूरा होने पर आयोजित एक डिजिटल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की। बयान में बताया गया कि ‘कैंपेन फॉर टोबैको फ्री किड्स’ के 25वें सालगिरह पर वर्ष भर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का यह हिस्सा था।

‘कैंपेन फॉर टोबैको फ्री किड्स’ ने एक घंटे का डिजिटल कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बताया गया कि कैसे दुनिया भर में तंबाकू के इस्तेमाल में कमी आई है। बयान में बताया गया कि पांच देशों के निर्वाचित अधिकारियों एवं नागरिक समाज के नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की जहां तंबाकू के इस्तेमाल में दहाई अंक में कमी आई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में भारत में संचारी रोग को नियंत्रण में लाने में काफी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि तंबाकूी के इस्तेमाल के चलते गैर संचारी रोगों के कारण मृत्यु एवं अन्य बीमारियां बढ़ रही हैं और यह स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती है।

बयान में उनके हवाले से बताया गया, ‘‘हमारे समाज में तंबाकू का इतना अधिक प्रयोग होता है कि इस महामारी को रोकने के लिए अथक प्रयास की जरूरत है।’’

मंत्री ने बताया कि पिछले सात वर्षों में मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और सरकार की तरफ से लगातार लक्षित कार्रवाई के कारण तंबाकू नियंत्रण में काफी सफलता पाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित