लाइव न्यूज़ :

कोविड से प्रभावित बच्चों की मदद, निगरानी जारी रखने की जरूरत : उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश

By भाषा | Updated: December 21, 2021 17:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर शीर्ष अदालत के न्यायाधीश और उच्चतम न्यायालय किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एस. रवींद्र भट्ट ने कोविड-19 महामारी से प्रभावित बच्चों की मदद और निगरानी जारी रखने की जरूरत पर जोर दिया है। साथ ही, उन्होंने इन बच्चों के लिए ऐसे उपाय करने को कहा है जो भविष्य में इस तरह के प्रभावों को घटा सके।

न्यायमूर्ति भट्ट ने बच्चों के संरक्षण के लिए समिति द्वारा आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान ये टिप्पणियां कीं। बैठक का आयोजन 18 दिसंबर को किशोर न्याय अधिनियम और यौन अपराध रोकथाम अधिनियम के क्रियान्वयन का जायजा लेने के लिए भी किया गया था।

बैठक में बच्चों की देखभाल और संरक्षण पर ध्यान केंद्रित किया गया, विशेष रूप से उन बच्चों की जो अनाथ, बेसहारा हैं या जिनके परिवार उनकी मदद नहीं करते।

समिति के बयान के मुताबिक न्यायमूर्ति भट्ट ने कहा कि यौन शोषण से पीड़ित बच्चों पर मानसिक स्वास्थ्य प्रभाव के मुद्दे और कानून का सामना करने वाले बच्चों के पुनर्वास पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने बुनियादी ढांचा और प्रणाली विकसित करने की जरूरत पर जोर दिया जो कानूनी कार्यवाही खत्म होने के बाद इन बच्चों की मदद कर सके।

उन्होंने राज्यों से प्रत्येक बच्चे की जरूरत, पृष्ठभूमि, हालात और परिपक्वता के स्तर के अनुरूप ‘बाल हितैषी, लैंगिक रूप से संवेदनशील, सदमा कम करने वाली और परिप्रेक्ष्य अनुकूल न्याय एवं सामाजिक सेवाएं मुहैया करने का अनुरोध किया।

न्यायमूति भट्ट ने विशेष रूप से अपने परिवार के साथ फिर से रहना शुरू कर चुके बच्चों के लिए निगरानी प्रणाली को मजबूत करने तथा पर्याप्त व्यक्तिगत देखभाल योजना की जरूरत सहित कुछ प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को भी रेखांकित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे