लाइव न्यूज़ :

सामाजिक न्याय की मजबूती के लिए हिन्दू संत रामानुजाचार्य से जुड़ने की जरूरत: कांग्रेस नेता

By भाषा | Updated: October 19, 2021 17:51 IST

Open in App

चेन्नई, 19 अक्टूबर तमिलनाडु में कांग्रेस विधायक दल के नेता के. सेल्वापेरुंथगई ने कहा कि राज्य में सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए हिन्दू संत रामानुजाचार्य से जुड़ने की जरूरत है जो लगभग एक सहस्राब्दी पहले भेदभाव उन्मूलन और समानता के सिद्धांत को बढ़ावा देने वाले प्रणेता थे।

सेल्वापेरुंथगई श्रीपेरुमबदूर गांव के निवासी हैं जहां रामानुजाचार्य का जन्म हुआ था।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सामाजिक न्याय की अलख जगाने वाले क्रांतिकारी संत की वर्षों तक अनदेखी की जाती रही।

उन्होंने कहा, ‘‘अब समय आ गया है जब सामाजिक न्याय और समानता के उनके (संत) के उच्च विचारों का प्रचार-प्रसार किया जाए।’’

हिन्दू संत 11-12वीं सदी के आध्यात्मिक प्रणेता थे जिन्हें आज के तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे क्षेत्रों में उनके समाज सुधार के कार्यों के लिए जाना जाता है।

सेल्वापेरुंथगई ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वह ‘पुरतचियालर रामानुजर पेरावी’ (क्रांतिकारी रामानुजर फोरम) शुरू करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘शुरू किए जाने वाले फोरम को लेकर सभी उत्साहित हैं। हम इससे संबंधित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को आमंत्रित करने जा रहे हैं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि फोरम समाज में बेहतरी लाने, जाति एवं नस्ल के आधार पर भेदभाव के उन्मूलन, सामाजिक न्याय और सौहार्द को बढ़ावा देने संबंधी पहल है।

यह पूछे जाने पर कि जब सामाजिक न्याय से जुड़ी हस्तियों में प्राय: भीमराव आंबेडकर और पेरियार जैसी हस्तियों को गिना जाता है तो उन्होंने रामानुजाचार्य को क्यों चुना, कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘रामानुजार्य आंबेडकर और पेरियार से भी पहले के क्रांतिकारी हैं।’’

श्रीपेरुमबदूर विधानसभा क्षेत्र (सुरक्षित) से विधायक सेल्वापेरुंथगई ने कहा कि 1,000 साल पहले रामानुजाचार्य ने दलितों के उत्थान के लिए काम किया, जातिगत भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी और यह सिद्धांत प्रतिपादित किया कि सभी ‘‘श्री वैष्णव’’ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कल्पना करिए कि रामानुजाचार्य को एक हजार साल पहले किस तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा होगा।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि रामानुजार्य नि:संदेह एक क्रांतिकारी नेता एवं प्रणेता थे जो आंबेडकर और पेरियार के अग्रदूत थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल