लाइव न्यूज़ :

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता : नेटहेल्थ

By भाषा | Updated: December 6, 2021 17:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के संगठन नेटहेल्थ ने सोमवार को सरकार से अनुरोध किया कि वह चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम शुरू करने के लिये धन आवंटित करे जिससे देश में कुशल स्वास्थ्यकर्मियों की कमी दूर हो सके।

उद्योग निकाय ने अपनी बजट इच्छा सूची के तौर पर रोगियों की जरूरतों का ध्यान रखने के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचे के साथ छोटे शहरों में अस्पतालों के विकास की भी मांग की।

नेटहेल्थ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्ष महाजन ने एक बयान में कहा, “कोविड के बाद यह जरूरी है कि बुनियादी सुविधाओं का निर्माण किया जाए जिससे गुणवत्तापूर्ण और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच हो सके। महामारी ने हमें टियर-टू और टियर-थ्री शहरों में अस्पतालों को पर्याप्त बुनियादी ढांचे जैसे निदान केंद्रों, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन संयंत्रों को बढ़े हुए बजट परिव्यय और अधिक निवेश के माध्यम से लैस करने की आवश्यकता का एहसास कराया है।”

उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

महाजन ने कहा कि इसके अलावा तात्कालिक आवश्यकता धन आवंटित करने और चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम शुरू करने की है जो देश में कुशल स्वास्थ्य कर्मियों की कमी को दूर कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित