लाइव न्यूज़ :

संविधान के मूल्यों को बनाए रखने के लिए फिर से समर्पित होने की आवश्यकता: तेलंगाना की राज्यपाल

By भाषा | Updated: November 26, 2021 15:50 IST

Open in App

हैदराबाद, 26 नवंबर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने शुक्रवार को लोगों से संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों को बनाए रखने के लिए खुद को फिर से समर्पित करने तथा देश को मजबूत, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, "इस शुभ अवसर पर, आइए हम सभी भारतीय संविधान में निहित आदर्शों, अधिकारों और मूल्यों को बनाए रखने के लिए खुद को फिर से समर्पित करें तथा एक मजबूत, सुरक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत बनाने का प्रयास करें।"

वह यहां राजभवन में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि सात दशकों से भी अधिक समय तक, कई चुनौतियों के बावजूद, संविधान देश की "बेहद ठोस" लोकतांत्रिक नींव सुनिश्चित करने में सर्वोच्च साबित हुआ है।

राज्यपाल ने 2015 से 26 नवंबर के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

उन्होंने भारतीय संविधान को वास्तविकता बनाने में शानदार योगदान के लिए बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों का आभार प्रकट किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos