लाइव न्यूज़ :

डेल्टा प्लस वेरिएंट से घबराने की बजाय सर्तक रहने की आवश्यकता है : विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: June 27, 2021 18:22 IST

Open in App

जयपुर, 27 जून कोरोना वायरस संक्रमण के दूसरी लहर की आक्रमता के बाद देश में वायरस के नये वेरिएंट ‘डेल्टा प्लस’ की रोकथाम में जुटे चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि वायरस के इस नए स्वरूप से घबराने की बजाय सर्तक रहने की आवश्यकता है।

जयपुर में रविवार को आयोजित वेबीनार में चिकित्सा विशेषज्ञों ने कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर को लेकर गहन चर्चा की।

कार्यक्रम के आयोजक त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश माथुर ने बताया कि वेबीनार में आईसीएमआर के सी. जी. पंडित, कोरोना विशेषज्ञ डॉ रमन गंगाखेडकर, श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ विरेन्द्र सिंह, सवाई मान सिंह अस्पताल के मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ रमन शर्मा, महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायलॉजी डॉ नित्या व्यास, जेएनयू मेडिकल कॉलेज के मुख्य कार्यकारी डॉ जसवंत गोयल, निम्स मेडिकल कॉलेज के डॉ रविन्द्र मनोहर एवं फोर्टीस तथा अपेक्स अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ संजीव हूजा ने भी अपने विचार रखे।

डॉ गंगाखेडकर के अनुसार कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस वेरिएंट में संक्रमण बहुत तेजी से फैलता है और इसके विरुद्ध अभी टीके बहुत प्रभावी होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इससे घबराने की नहीं, बल्कि सर्तक रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि शोध कार्यों से पता चला है कि इसके खिलाफ एमआरएनए टीके के ज्यादा कारगर होने की संभावना है।

उन्होंने टीके से जुड़े भ्रम दूर करने के लिए तमाम सलाह दिए और कहा कि किसी भी सूरत में दो अलग-अलग टीकों कह खुराक ना लें। दोनों बार एक ही टीके (कोविशील्ड या कोवैक्सीन) का इंजेक्शन लगवाएं।

वेबीनार की अध्यक्षता कर रहे श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ विरेन्द्र सिंह ने बताया कि आईसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार 70 प्रतिशत से भी ज्यादा लोगों में संक्रमण आदि से रोग प्रतिरक्षक प्रणाली विकसित हो रही है, इससे प्रतीत होता है कि देश हर्ड इम्यूनिटी की ओर अग्रसर हो रहा है। लेकिन डेल्टा प्लस वेरिएंट ने स्थिति भयावह बना दी है।

डॉ सिंह ने कहा कि इससे डरने की बजाय कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर इस महामारी से बचा जा सकेगा।

सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल के मेडिसन विभाग के प्रोफेसर डॉ रमन शर्मा ने बताया कि अभी तक के अनुभवों से पता चला है कि रेमडेसिविर नामक दवा का केवल उचित एवं न्यायोचित उपयोग किया जाना चाहिए। शोध कार्यो से पता लगा है कि जैक स्टेट इन्हीबीटर नामक दवा कोविड के उपचार में कारगर सिद्ध हो रही है। स्टेरॉयड के बारे में उन्होंने कहा कि इसका उपयोग भी सही समय एवं सही डोज में करना चाहिए।

वेबीनार में आईसीएमआर के पूर्व महानिदेशक डॉ विश्व मोहन कटोच भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos