लाइव न्यूज़ :

नगर नियोजन में अल्पकालिक दृष्टिकोण छोड़ने और दूरदर्शी प्रक्रिया अपनाने की जरूरत: उप राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: January 20, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि नगर नियोजन के लिए अल्पकालिक दृष्टिकोण त्यागने और दीर्घकालिक एवं दूरदर्शी प्रक्रिया को अपनाने की जरूरत है ताकि रहने लायक शहर बनाए जा सकें।

शहर नियोजन एवं भूगोल की एक पुस्तिका का डिजिटल विमोचन करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि ऊंची-ऊंची इमारतों के बीच शहरों में रहने वाले गरीब अक्सर अलग-थलग पड़ जाते हैं।

उन्होंने नगर नियोजन में समावेश और एकीकरण के पहलू की जरूरत पर जोर दिया और कहा, ‘‘कोई भी शहर सिर्फ कुछ लोगों के लिए नहीं हो सकता।’’

उप राष्ट्रपति ने इस बात पर भी जोर दिया कि नगर नियोजन के हर भाग में निरंतरता की जरूरत है, चाहे वो बुनियादी सुविधाओं के लिए वित्त पोषण हो या फिर हरित भवनों और सार्वजनिक यातायात को प्रोत्साहित करना हो।

उनके मुताबिक, नागरिक संसाधनों के लिए तभी भुगतान करते हैं जब वे इसका इस्तेमाल करते हैं। अगर सामान्य शुल्क है तो भी लोगों के भीतर जिम्मेदारी और स्वामित्व की भावना लाने की जरूरत है।

नायडू ने लोगों का आह्वान किया कि वे सड़कों से लगे क्षेत्र के इस्तेमाल को लेकर अपने व्यवहार में बदलाव करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह