लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य क्षेत्र में सार्वजनिक खर्च में वृद्धि वक्त की जरूरत : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

By भाषा | Updated: September 25, 2021 15:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश में स्वास्थ्य आधारभूत ढांचे में सार्वजनिक खर्च में वृद्धि की जरूरत को रेखांकित करते हुए शनिवार को कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए ताकि अधिक से अधिक संख्या में डाक्टरों को आकर्षित किया जा सके ।

उपराष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही ।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोविड महामारी ने दिखा दिया है कि एक मजबूत, सुगम्य और सस्ता चिकित्सा तंत्र कितना जरूरी है। जिस हिम्मत से भारत ने इस महामारी का सामना किया है वो हमारे नागरिकों के जुझारू जज़्बे और हमारे डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों जैसे अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं के सेवा भाव को दिखाता है। ’’

नायडू ने कहा कि सभी को सार्वभौम एवं सुनिश्चित स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का लक्ष्य कठित है लेकिन प्रतिबद्ध प्रयासों के साथ हम इसे हासिल कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी को स्वास्थ्य के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में पहला कदम स्वास्थ्य क्षेत्र में सार्वजनिक खर्च बढ़ाना है ।

उपराष्ट्रपति ने ग्रामीण क्षेत्रों में डाक्टरों को आकर्षित करने पर बल देते हुए कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पालों के साथ चिकित्सा समुदाय को आवास सुविधाओं तथा अन्य सहुलियतें प्रदान करनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि ‘आयुष्मान भारत योजना’ ने कितने ही गरीब परिवारों के लिए 5 लाख रूपये का स्वास्थ्य कवर सुनिश्चित किया है तथा योजना की शुरुआत से अबतक इसके तहत अस्पताल में काफी भर्तियां हो चुकी हैं।

नायडू ने कहा कि 15वें वित्त आयोग ने स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए 13000 करोड़ रूपये आबंटित करने की सिफारिश की है जिससे 15 लाख रूपये और प्रशिक्षित कर्मी मिलने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘‘ आप जैसे संस्थानों से अपेक्षा है कि पैरामेडिक्स स्वास्थ्य कर्मियों के लिए छोटी अवधि के डिप्लोमा कोर्स चलाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां