लाइव न्यूज़ :

रोजगार सृजन, स्वास्थ्य सेवाओं पर अधिक ध्यान देने की जरूरत: गहलोत

By भाषा | Updated: February 20, 2021 17:55 IST

Open in App

जयपुर, 20 फरवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोविड-19 महामारी के बाद रोजगार सृजन और स्वास्थ्य सेवाओं पर अधिक ध्यान देने की जरूरत जताई है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग की है।

गहलोत नीति आयोग की शासी परिषद की छठी बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग ले रहे थे। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी ने की।

बैठक में गहलोत ने कहा, ‘‘नीति आयोग ने जो छह एजेंडे रखे हैं, वे आज के वक्त में बिल्कुल ही प्रासंगिक हैं। इसके लिए मैं उनको धन्यवाद देता हूँ और कोविड के बाद में, मैं समझता हूँ रोजगार के सृजन की और स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य के 13 जिलों के लिए महत्वपूर्ण प्रस्तावित ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जयपुर और अजमेर में इस योजना को राष्ट्रीय परियोजना बनाने की घोषणा की थी।

गहलोत ने प्रधानमंत्री से कहा, ‘‘मैं आपसे निवेदन करना चाहूंगा कि यह आपका खुद का वादा है और आपको ही निभाना है।’’

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से राज्य के 13 जिलों को पीने एवं सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। इन जिलों में झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, जयपुर, करौली, अलवर, भरतपुर, दौसा और धौलपुर शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य में उपलब्ध खनिज सम्पदा का भी जिक्र किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया