लाइव न्यूज़ :

महबूबा ने कहा- कश्मीर मुद्दे का हल हिंसा और खून-खराबे के बजाए 'करतारपुर जैसी पहल' से हो सकता है

By भाषा | Updated: November 26, 2018 17:03 IST

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को करतारपुर साहिब गलियारा की आधारशिला भारतीय सरजमीं पर रखी। इसके निर्माण से सिख श्रद्धालुओं के पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने में सुविधा होगी। 

Open in App

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि कश्मीर मुद्दे का हल हिंसा और रक्तपात के बजाए ‘‘करतारपुर जैसी पहल’’ के जरिये किया जा सकता है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू कश्मीर समस्या के समाधान के लिये साहसिक, ईमानदार और मानवीय पहल की जरूरत है। मुंबई हमला (2008) के 10 साल पूरे होने के दिन इस गलियारे के शिलान्यास का गवाह बनना काफी मायने रखता है। 

गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को करतारपुर साहिब गलियारा की आधारशिला भारतीय सरजमीं पर रखी। इसके निर्माण से सिख श्रद्धालुओं के पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने में सुविधा होगी। 

यह गलियारा बनाने का फैसला केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 22 नवंबर को लिया गया था। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान करतारपुर गलियारे के लिये 28 नवंबर को पाकिस्तान की सरजमीं पर इसकी आधारशिला रखेंगे। 

महबूबा ने बयान में आगे कहा कि पाकिस्तान द्वारा लिया गया फैसला सराहनीय है और हमारे नेतृत्व ने भी वही गरिमा और राजनीतिक गंभीरता दिखाई है।

उन्होंने कहा कि करतारपुर गलियारा खोलने का फैसला कर देश के नेतृत्व ने राजनीतिक गंभीरता प्रदर्शित की है वह भी तब जब देश में कुछ राज्यों में चुनाव हो रहे हैं।

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया