लाइव न्यूज़ :

बेटियों को बचाने सामाजिक आंदोलन की जरूरत: शिवराज सिंह चौहान

By राजेंद्र पाराशर | Updated: June 17, 2019 04:52 IST

पूर्व मुख्यमंत्री ने बेटियों पर हो रहे अत्याचारों के लिए नशे को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि आज गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले में नशीली चीजें उपलब्ध हैं. पुड़ियों में पावडर मिल रहा है, जिसका सेवन करने के बाद आदमी, आदमी नहीं रहता, जानवर बन जाता है.

Open in App

जब-जब भी देश पर संकट आया है, कोई न कोई आंदोलन खड़ा हुआ है. चाहे वो राजनीतिक हो, धार्मिक हो या सामाजिक हो. बेटियों को बचाने के लिए भी एक सामाजिक आंदोलन की जरूरत है. यह काम सरकार अकेली नहीं कर सकती. हमारी सरकार ने बेटी बचाओ अभियान चलाया था, अब बेटियों को बचाने के लिए समाज को ऐसा ही अभियान चलाना होगा.

यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष शिवराजसिंह चौहान ने मानस भवन में आयोजित धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के बेटी बचाओ पर आयोजित संयुक्त सम्मेलन के दौरान कही. उन्होंने उम्मीद जताई कि बेटी बचाओ पर आयोजित यह कार्यक्रम पूरे देश में एक नए आंदोलन का सूत्रपात करेगा. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि बेटियों को बचाने के लिए हमें अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर नजर रखना होगी. उनकी पहचान करना होगी और उन्हें सार्वजनिक रूप से दंडित कराना होगा. ऐसी प्रवृत्ति के लोगों के मन में कानून और समाज का भय पैदा करना जरूरी है, क्योंकि भय बिन होय न प्रीत.

पूर्व मुख्यमंत्री ने बेटियों पर हो रहे अत्याचारों के लिए नशे को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि आज गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले में नशीली चीजें उपलब्ध हैं. पुड़ियों में पावडर मिल रहा है, जिसका सेवन करने के बाद आदमी, आदमी नहीं रहता, जानवर बन जाता है. उन्होंने कहा कि मासूम बच्चियों पर अत्याचार के कई मामलों में नशे की भूमिका रेखांकित हुई है.

मोहल्ला समितियों के माध्यम से चलाएं अभियान

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन में जिस तरह के सुझाव दिए हैं, उनका निचोड़ यही है कि पूरे शहर के हर शहर में मोहल्ला समितियों का गठन किया जाए. ये समितियां बेटियों को सक्षम बनाने से लेकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तक का काम करेंगी. ये समितियां शासन और प्रशासन पर दबाव बनाने का काम भी करेंगी और जनजागरण का भी. इन्हीं समितियों के माध्यम से हम सीजेआई को 1 लाख पोस्टकार्ड भेजेंगे, जिसमें बेटियों को अपराधियों को त्वरित सजा दिए जाने की बात होगी. उन्होंने कहा कि इन समितियों से ऊपर एक बड़ी समिति होगी, जिसमें सभी संगठनों के प्रमुखों को शामिल किया जाएगा. चौहान ने कहा कि विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु भी इस समिति में शामिल हों. उन्होंने कहा कि 7 जुलाई को हम भोपाल से एक बेटी बचाओ मार्च की शुरूआत करेंगे. उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित जनसमुदाय से आग्रह किया कि सम्मेलन में आए सुझावों और इसमें बनी कार्ययोजना पर अमल करें और बेटियों को बचाने के लिए एक नए आंदोलन का संकल्प लें. उन्होंने कहा कि बेटी बचेगी, तभी देश बचेगा.

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया