लाइव न्यूज़ :

साजोसामान के राष्ट्रीय तंत्र के एकीकरण की जरूरत : सेना उप प्रमुख

By भाषा | Updated: April 24, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सी पी मोहंती ने शनिवार को कहा कि भारत को भविष्य में किसी भी संकट की परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिये सैन्य और नागरिक संसाधनों को मिलाते हुए साजोसामान के एक राष्ट्रीय तंत्र की आवश्यकता है।

लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती ने एक सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय साजोसामान नीति पर चर्चा की जा रही है क्योंकि एक देश के तौर पर हम राष्ट्रीय साजोसामान को सैन्य साजोसामान के तंत्र से

अलग करके नहीं देख सकते।

उन्होंने कहा, ‘’ अभियानगत साजोसामान को लेकर चंद पंक्तियों में मेरे विचार हैं कि अग्रिम मोर्चे पर तैनात सैनिकों और सभी सेवा प्रदाताओं को जोड़ने वाला एक पूरा तंत्र हो, जिसमें एक इशारे पर सारे काम हो जाएं। ’’

सेना के उप प्रमुख ने कहा, ‘’ऐसा करने के लिये अमेजन, फ्लिपकार्ट, बिग बास्केट आदि की तर्ज पर टेलीमार्केटिंग अपनानी चाहिये।’’

जनरल मोहंती ने पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं पर चुनौतियों समेत विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के वास्ते भारत की सैन्य क्षमता को बढ़ाने के लिये बेहतर तकनीक के इस्तेमाल पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘’ जब हम अपनी पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं पर दोहरी चुनौतियों का सामना करते हुए अपने सशस्त्र बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के बारे में सोचते हैं, तब हम इस तथ्य के बारे में गहराई से सचेत रहते हैं कि केवल तकनीक के जरिये ही हम सभी परिदृश्यों के लिए खुद को तैयार कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?