लाइव न्यूज़ :

कृषि क्षेत्र में फौरन सुधार की जरूरत, छोटे किसानों को बिचौलियों से मुक्त कराने पर काम कर रहें :मोदी

By भाषा | Updated: March 30, 2021 20:13 IST

Open in App

धारापुरम (तमिलनाडु), 30 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कृषि क्षेत्र में फौरन सुधार करने की जरूरत है और सरकार ने सुधार की पहल कर दी है, जो छोटे किसानों को बिचौलिये के दबाव से मुक्त करा देगी।

उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए यहां अपने प्रचार अभियान में तमिल ग्रंथ तिरूक्कुरल का उल्लेख किया और कहा कि इसमें किसानों का सम्मान करने की बात कही गई है।

उन्होंने कुरल को उद्धृत करते हुए कहा कि विश्व को किसानों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि किसान विश्व की धुरी हैं, वे उन सभी को अन्न उपलब्ध कराते हैं जो भूमि की जुताई नहीं कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कृषि क्षेत्र में फौरन सुधार और आधुनिकीकरण करने की जरूरत है। ’’ उन्होंने कहा कि राजग सरकार की प्राथमिकता छोटे किसानों का कल्याण करना है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सुधार की पहल की है, जो छोटे किसानों को बिचौलिये के दबाव से मुक्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, ई-नाम योजना का लक्ष्य किसानों को सशक्त करना है।

मोदी ने कहा कि छह अप्रैल को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी (भाजपा) के घोषणा पत्र में मछुआरों और किसानेां को 6,000 रुपये की वार्षिक सहायता देने का वादा किया गया है।

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र पानी की कमी की समस्या का सामना कर रहा है और इसका समाधान करने के लिए राजग सरकार ने ‘प्रति बूंद अधिक फसल’ मंत्र के साथ जल संरक्षण की दिशा में कई प्रयास शुरू किये हैं।

मोदी ने कहा कि किसानों को अपनी कृषि पद्धति में बदलाव करने के लिए मदद की जा रही है और सिंचाई के पुराने ढांचों की मरम्मत की जा रही है नये का भी निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन की शुरूआत करने के बाद से तमिलनाडु में करीब 16 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से जल के लिए कनेक्शन मिल गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘खेत से लेकर आपको घरों तक पर्याप्त जलापूर्ति के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे। ’’

उन्होंने लोगों से भाजपा का घोषणा पत्र पढ़ने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘हम आपके बच्चों के बेहतर भविष्य की गारंटी देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल