लाइव न्यूज़ :

एमवीए नेताओं के दिमाग की जांच कराने की जरूरत: चंद्रकांत पाटिल

By भाषा | Updated: October 21, 2021 23:03 IST

Open in App

औरंगाबाद, 21 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में ‘‘महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के नेताओं के दिमाग की जांच कराए जाने की जरूरत’’ है।

पाटिल महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार द्वारा दिए गए इस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपनी पार्टी के सहयोगी देवेंद्र फडणवीस को ''सबक सिखाना'' चाहते थे।

वडेट्टीवार ने बृहस्पतिवार को नांदेड़ में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान यह दावा किया। हालांकि, गडकरी ने खुद इस बात से इनकार किया कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ कभी कुछ भी कहा था।

वडेट्टीवार के दावे के बारे में पूछे जाने पर पाटिल ने मराठवाड़ा क्षेत्र के परभणी जिले में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा, ''एमवीए नेताओं के दिमाग की जांच करने की आवश्यकता है। नितिन गडकरी हमारे मार्गदर्शक हैं और हम सभी की परवाह करते हैं। वह पार्टी और उसकी विचारधारा के प्रति वफादार हैं। मुझे नहीं पता कि वडेट्टीवार ने यह अध्ययन कहां से किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो