लाइव न्यूज़ :

मराठवाड़ा में स्मारकों के संरक्षण के बारे में जागरूकता की आवश्यकता है: विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: November 26, 2020 15:32 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 26 नवंबर महाराष्ट्र के पुरातत्व विभाग द्वारा आयोजित एक वेबिनार में विशेषज्ञों ने कहा कि मराठवाड़ा के किलों में बिना ऐतिहासिक अवशेषों से छेड़छाड़ किये संरक्षण कार्य किया जाना चाहिए।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 19 नवंबर से 25 नवंबर के बीच ‘विश्व धरोहर सप्ताह’ मनाया जा रहा है और इस अवसर पर बुधवार को इस वेबिनार का आयोजन किया गया।

इतिहास के प्रोफेसर डॉ सतीश कदम और डॉ माधवी महके ने स्मारकों के संरक्षण और सामाजिक दायित्व तथा मराठवाड़ा क्षेत्र में मंदिरों के विषय पर विचार प्रकट किये।

डॉ कदम ने कहा, “हालांकि स्मारकों का संरक्षण सरकार का दायित्व है, शिक्षकों को अपने छात्रों को इन इमारतों के महत्व के बारे में बताना चाहिए।”

डॉ महके ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे मंदिर हैं जिनका निर्माण चौथी और पांचवीं शताब्दी में हुआ था।

किले के विषयों के विशेषज्ञ संकेत कुलकर्णी ने कंधार (नांदेड़), औसा (लातूर), परांदा (उस्मानाबाद), अंतूर (औरंगाबाद) और धरुर (बीड) में स्थित किलों के संरक्षण पर अपने विचार रखे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल