कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए स्थायी अध्यक्ष की आवश्यकता : थरूर

By भाषा | Updated: September 18, 2021 19:37 IST2021-09-18T19:37:45+5:302021-09-18T19:37:45+5:30

Need a permanent president to lead Congress: Tharoor | कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए स्थायी अध्यक्ष की आवश्यकता : थरूर

कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए स्थायी अध्यक्ष की आवश्यकता : थरूर

कोच्चि, 18 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने शनिवार को कहा कि पार्टी का नेतृत्व करने के लिए स्थायी अध्यक्ष की आवश्यकता है और कांग्रेस के सभी नेता यही चाहते हैं।

थरूर ने कहा, ‘‘हम सभी सोनिया गांधी के नेतृत्व को पसंद करते हैं, लेकिन हम अभी अंतरिम चरण में हैं। पिछले दो साल से हमारे पास स्थायी अध्यक्ष नहीं है। इसका समाधान होना चाहिए। हमें कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में ऊर्जा भरने की आवश्यकता है। हम सबने पार्टी के लिए स्थायी अध्यक्ष की मांग की है।’’

वह यहां मुवत्तुपुझा से विधायक मैथ्यू कुझालनादन के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी कई साल से खुद को दायित्व से मुक्त किए जाने की मांग करती रही हैं।

तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि राहुल गंधी के अधीन एक नया नेतृत्व उभरेगा। यदि ऐसी बात है तो यह जल्द होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Need a permanent president to lead Congress: Tharoor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे