लाइव न्यूज़ :

प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के विकास के लिए 30 प्रतिशत राशि निर्धारित करेगा एनईसी: जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: January 23, 2021 20:35 IST

Open in App

शिलांग, 23 जनवरी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) अपनी राशि का 30 प्रतिशत हिस्सा प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के विकास और क्षेत्र में समाज के वंचित वर्गों के लिए निर्धारित करेगा।

सिंह ने यहां एनईसी की 69वीं पूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्य उन गांवों या क्षेत्रों की पहचान करेंगे, जो विभिन्न संकेतकों में पिछड़े हैं और उन्हें देश के बाकी हिस्सों के बराबर लाने के लिए काम करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘एनईसी अपनी राशि का 30 प्रतिशत हिस्सा पूर्वोत्तर क्षेत्र में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों और समाज के वंचित वर्गों के वित्त पोषण के लिए निर्धारित करेगा। विकास की कहानी तब तक पूरी नहीं होगी, जब तक कि सभी क्षेत्र अन्य हिस्सों के बराबर प्रगति नहीं करते।’’

एनईसी पूर्वोत्तर क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए एक नोडल एजेंसी है जिसमें आठ राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आज, पूर्वोत्तर को एक विकास मॉडल के रूप में उद्धृत किया जाता है। कोविड​​-19 के बाद पूर्वोत्तर पसंदीदा पर्यटन और व्यापार गंतव्य होगा।’’

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की और इस क्षेत्र के अधिकांश मुख्यमंत्रियों ने इसमें हिस्सा लिया।

उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास के लिए केंद्रीय विकास मंत्री सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र वर्तमान सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसका विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मंत्री ने शाह के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि क्षेत्र के प्रति उनकी प्राथमिकता और संवेदनशीलता पूर्ण बैठक में उनकी उपस्थिति से साबित हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज बाहर एक नया संदेश गया है। आज, पूर्वोत्तर को शेष भारत के लिए विकास मॉडल के रूप में उद्धृत किया गया है। मैं यह भी कहना चाहूंगा कि पूर्वोत्तर पिछले छह महीनों में कोरोना प्रबंधन में भी एक मॉडल बना है।’’

सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर के सभी मुख्यमंत्री प्रशंसा के योग्य हैं क्योंकि लॉकडाउन अवधि के दौरान देश के पांच राज्यों में कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया था और ये सभी पूर्वोत्तर में थे।

उन्होंने कहा कि जब दिल्ली से एक छात्र पहुंचा तब कोविड​​-19 का मामला सामने आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां