लाइव न्यूज़ :

एनईसी को ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ को लागू करने के लिए ध्यान केंद्रित करना चाहिए : असम CM सोनोवाल

By भाषा | Updated: September 9, 2019 05:18 IST

मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर राज्यों और आसियान देशों के बीच युवाओं के आने-जाने से संबंधित कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव दिया जिसका फोकस खेल और संस्कृति पर हो। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में बोली जाने वाली विभिन्न भाषाओं पर शिक्षण और अनुसंधान की सुविधा के लिए एक भाषा अकादमी की स्थापना का भी प्रस्ताव दिया।

Open in App

गुवाहाटी, आठ सितंबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) से अनुरोध किया कि वह ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ को लागू करने में अहम भूमिका निभाए जिसमें व्यापार, निवेश, पर्यटन और कनेक्टिविटी से संबंधित मुद्दों पर बल दिया गया है।

सोनोवाल ने परिषद से भारत के पूर्वोत्तरी राज्यों को ‘मौकों के केंद्र’ के रूप में बढ़ावा देने के लिए आसियान के हर सदस्य देश में एक उत्सव आयोजित कराने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने एईसी की 68 वीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि नियोजन निकाय के रूप में एनईसी केंद्रीय गृह मंत्री और एनईसी के अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में इस क्षेत्र में विकास को नए सिरे से गति देने में सफल होगा।’’

पूर्वोत्तर परिषद क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक विकास की नोडल एजेंसी है। इसमें अरूणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं।

सोनेवाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनेक्टिविटी में सुधार, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करने और हर घर में बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने के माध्यम से पूर्वोत्तर के विकास की अपनी दिशादृष्टि पेश कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर राज्यों और आसियान देशों के बीच युवाओं के आने-जाने से संबंधित कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव दिया जिसका फोकस खेल और संस्कृति पर हो। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में बोली जाने वाली विभिन्न भाषाओं पर शिक्षण और अनुसंधान की सुविधा के लिए एक भाषा अकादमी की स्थापना का भी प्रस्ताव दिया।

 

टॅग्स :असमसर्बानंद सोनोवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया