लाइव न्यूज़ :

उत्तरी गोवा में समुद्र तटों पर इस साल करीब तीन हजार लोग अब तक बिना मास्क के पकड़े गए

By भाषा | Updated: March 31, 2021 13:36 IST

Open in App

पणजी, 31 मार्च उत्तरी गोवा में परनेम और कलंगुट पुलिस ने समुद्र तट (बीच) पर मास्क ना पहनने के मामले में 2,957 लोगों से करीब 5.86 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि गोवा पुलिस ने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों आगुंतकों और समुद्र तट पर मास्क ना पहनने वालों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है।

तटीय राज्य में हाल ही में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को गोवा में वायरस के 127 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित हुए कुल लोगों की संख्या बढ़कर 57,839 हो गई थी।

उत्तरी गोवा के परनेम, अंजुना और कलंगुट थानाक्षेत्रों की पुलिस समुद्र तट पर मास्क ना पहनने वालों पर जुर्माना लगा रही है।

परनेम के पुलिस निरीक्षक जिवबा दलवी ने बताया कि उन्होंने मास्क ना पहनने के लिए 957 लोगों पर 1.86 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

अरामबोल और मोरजिम सहित उत्तरी गोवा के कई समुद्र तट परनेम पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।

दलवी ने बताया कि पिछले साल परनेम पुलिस ने 2600 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा था और उनसे 3.29 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया था।

अन्य एक अधिकारी ने बताया कि कलंगुट पुलिस ने 2000 पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों को बिना मास्क के पकड़ा और उनसे करीब चार लाख रुपये जुर्माना वसूला है।

अधिकारी पर्यटकों को सतर्क करने के लिए समुद्र तटों पर सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने से जुड़ी घोषणाएं भी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो