लाइव न्यूज़ :

18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के दिल्ली में करीब आधे टीकाकरण केंद्र शुक्रवार से बंद हो सकते हैं: आतिशी

By भाषा | Updated: May 20, 2021 19:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई आम आदमी पार्टी (आप) की नेता एवं विधायक आतिशी ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिल्ली में 18-44 वर्ष आयु वर्ग के करीब आधे टीकाकरण केंद्र शुक्रवार से बंद हो सकते हैं, क्योंकि शहर के पास कोविशील्ड टीके की खुराक का आधे दिन से भी कम समय का भंडार बचा है।

आतिशी ने बताया कि शहर के लोगों को कोवैक्सीन लगा रहे टीकाकरण केंद्र करीब एक सप्ताह से बंद हैं।

आतिशी ने टीकाकरण संबंधी बुलेटिन जारी करते हुए कहा, ‘‘हमारे पास 18-44 आयु वर्ग के लिए कोविशील्ड की आधे दिन से भी कम समय की खुराक बची हैं। राष्ट्रीय राजधानी में 99 स्कूलों में 368 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। टीके की कमी के कारण कल से इनमें से करीब 150 केंद्र बंद करने पड़ेंगे।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के पास 45 साल से अधिक आयु वर्ग, स्वास्थ्यसेवा कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए कोवैक्सीन की दो दिन की और कोविशील्ड की नौ दिन की खुराक बची हैं।

आप विधायक ने कहा कि उनकी सरकार को बृहस्पतिवार शाम तक कोविशील्ड की 50,000 खुराक मिलेंगी।

दिल्ली में बुधवार को 68,000 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। यह संख्या अपेक्षाकृत कम है, क्योंकि बुधवार और शुक्रवार को बच्चों का नियमित टीकाकरण होता है और कई कोविड-19 टीकाकरण केंद्र बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू