लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण में करीब 82 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: February 9, 2021 21:15 IST

Open in App

अमरावती, नौ फरवरी आंध्र प्रदेश में 2,723 पंचायतों के लिए पहले चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और इस दौरान 81.78 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, एसईसी ने मतदान के पात्र मतदाताओं की संख्या नहीं बतायी।

आयोग ने कहा, ‘‘राज्य निर्वाचन आयोग राज्य में ग्राम पंचायतों के पहले चरण के चुनाव सम्पन्न होने पर संतोष व्यक्त करता है। दर्ज मतदान का प्रतिशत 81.78 है, जो संतोषजनक है। कृष्णा जिले में सबसे अधिक 85.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।’’

अधिकारियों ने कहा कि मतदान सुबह 6.30 बजे शुरू हुआ और अपराह्न 3.30 बजे समाप्त हुआ, जबकि 4 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई।

करीब 20,157 वार्ड सदस्यों के लिए भी मतदान हुआ। पहले चरण के चुनाव होने के साथ ही तीन अन्य चरणों में 21 फरवरी तक मतदान होगा।

पंचायत राज विभाग के अनुसार, पंचायत सरपंचों के 3,249 पदों के लिए चुनाव होने थे जिनमें से 525 को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। नेल्लोर जिले में एक गांव के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। 2,723 पंचायतों के लिए चुनाव हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग