लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण में करीब 81.42 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: February 9, 2021 23:05 IST

Open in App

अमरावती, नौ फरवरी आंध्र प्रदेश में 2,723 पंचायतों के लिए पहले चरण के चुनाव में 81.42 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

हालांकि, एसईसी ने मतदान के लिए पात्र कुल मतदाताओं की संख्या नहीं बतायी।

आयोग ने कहा, ‘‘राज्य निर्वाचन आयोग राज्य में ग्राम पंचायतों के पहले चरण के चुनाव सम्पन्न होने पर अपना संतोष व्यक्त करता है।’’

अधिकारियों ने कहा कि मतदान सुबह 6.30 बजे शुरू हुआ और अपराह्न 3.30 बजे समाप्त हुआ, जबकि शाम चार बजे वोटों की गिनती शुरू हुई।

मतदान 20,157 वार्ड सदस्यों का चयन करने के लिए भी हुआ। पहले चरण पूरा होने के साथ ही तीन अन्य चरण में 21 फरवरी तक मतदान होगा।

एसईसी ने उम्मीद जतायी कि यही रुख बाद में चरणों में भी जारी रहेगा।

पंचायत राज विभाग के अनुसार, पंचायत सरपंचों के 3,249 पदों के लिए चुनाव होने थे। हालांकि 525 को सर्वसम्मति से चुन लिया गया और नेल्लोर जिले में एक गांव के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। 2,723 पंचायतों के लिए चुनाव हुआ।

सरपंच पदों के लिए 7,506 उम्मीदवार मैदान में थे जबकि वार्ड सदस्यों के लिए 43,601 उम्मीदवार मैदान में थे।

चुनाव मतपत्रों से और राजनीतिक पार्टी के चिह्न के उपयोग किए बिना हुआ।

विभाग ने कहा कि कुल 29,732 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

विभाग ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आवश्यक सावधानी बरती गई और वायरस से संक्रमित मतदाताओं को पीपीई किट प्रदान की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस