लाइव न्यूज़ :

जम्मू संभाग में 8000 भूमिगत बंकर बनकर तैयार, सीमावर्ती इलाकों के लोगों को मिलेगी सुरक्षा

By अभिषेक पारीक | Updated: June 6, 2021 17:21 IST

जम्मू में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर करीब आठ हजार भूमिगत बंकर बनाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू में एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 8000 बंकरों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। 9905 भूमिगत बंकरों का निर्माण कार्य जारी है। पिछले तीन महीने के दौरान संघर्ष विराम उल्लंघन की कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। 

जम्मू में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर करीब आठ हजार भूमिगत बंकर बनाए गए हैं। एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए यह बंकर बनाए हैं। अधिकारियों ने रविवार को इस बारे में बताया। 

केंद्र सरकार ने जम्मू, कठुआ और सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा और पुंछ तथा राजौरी में एलओसी के पास के गांवों के लोगों के लिए 14,460 एकल और सामुदायिक बंकर के निर्माण की मंजूरी दी थी। बाद में जोखिम वाली आबादी की सुरक्षा के लिए 4,000 और बंकर बनाने को मंजूरी दी गई।

7923 बंकरों का निर्माण पूरा

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, ‘जम्मू संभाग में अब तक 6964 एकल और 959 सामुदायिक बंकर समेत कुल 7923 बंकर बनाए जा चुके हैं।’ जम्मू के संभागीय आयुक्त राघव लांगेर ने यहां एक बैठक में बंकर निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। 

सीमा पर तीन महीने से शांति

सीमा पर शांति के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल फरवरी में नए समझौते के बाद पिछले तीन महीने से जम्मू कश्मीर में संघर्ष विराम के उल्लंघन की कोई बड़ी घटना नहीं हुई है।

9905 और बंकरों का काम प्रगति पर

प्रवक्ता ने कहा कि 9905 और बंकरों के काम प्रगति में हैं और ये निर्माण की विभिन्न अवस्था में हैं। उपायुक्त ने बताया कि सांबा में 1592 बंकर, जम्मू में 1228, कठुआ में 1521, राजौरी में 2656 और पुंछ में 926 बंकर बनाए जा चुके हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल