लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों में कोविड-19 के करीब 80 प्रतिशत मामले

By भाषा | Updated: April 16, 2021 13:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल कोविड-19 के रोजाना सामने आ रहे 79.10 प्रतिशत मामले 10 राज्यों में हैं जिनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड 2,17,353 नये मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक 61,695 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 22,339 जबकि दिल्ली में 16,699 नये मामले सामने आए।

देश में कुल 15,69,743 लोग उपचाराधीन हैं, जो संक्रमण के अब तक के कुल मामलों का 10.98 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 97,866 का इजाफा हुआ है।

संक्रमण का इलाज करा रहे कुल मरीजों में से 65.86 फीसदी मरीज पांच राज्यों - महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल में हैं। अकेले महाराष्ट्र में 39.60 फीसदी मामले हैं।

सोलह राज्यों - महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, केरल, तेलंगाना, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में रोजाना के नये मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

देश में स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,25,47,866 है, जिनमें से 1,18,302 लोग पिछले 24 घंटों में ठीक हुए हैं।

इसके अलावा इसी अवधि में 1,185 लोगों की मौत भी हुई है।

कोविड की वजह से जान गंवाने वालों में से 85.40 प्रतिशत मौत 10 राज्यों में हुई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 349 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 135 मौत हुई है।

दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से एक भी मौत नहीं हुई है। इनमें लद्दाख, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

वहीं, दुनिया के सबसे विशाल कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के तहत देश में 11.72 करोड़ कोविड-19 टीके दिए जा चुके हैं।

सुबह सात बजे तक उपलब्ध अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक, कुल मिलाकर 17,37,539 सत्रों के माध्यम से 11,72,23,539 टीके दिए जा चुके हैं।

इनमें पहली खुराक ले चुके 90,82,999 स्वास्थ्य कर्मी और दूसरी खुराक ले चुके 56,34,634 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 1,02,93,524 कर्मियों को टीके की पहली खुराक और 51,52,891 कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 4,42,30,842 और 30,97,961 बुजुर्ग शामिल हैं, जिन्हें क्रमश: पहली और दूसरी खुराक दी गई है जबकि 45 से 60 वर्ष की उम्र के 3,87,41,890 और 98,876 लाभार्थियों को क्रमश: पहली और दूसरी खुराक दी गई है।

देश में लोगों को अब तक दिए गए टीकों में से 59.63 प्रतिशत टीके महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और केरल में दिए गए हैं।

पिछले 24 घंटों में टीके की करीब 27 लाख खुराक दी गईं।

टीकाकरण अभियान के 90वें दिन टीके की (12 अप्रैल को) 27,30,359 खुराक दी गईं। इनमें से 21,70,144 लाभार्थियों को 39,280 सत्रों के माध्यम से टीके की पहली खुराक जबकि 5,60,215 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता