लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में ब्लैक फंगस के लगभग 700 मामले : स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: May 21, 2021 21:04 IST

Open in App

जयपुर, 21 मई राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में ब्लैक फंगस के लगभग 700 मामले सामने आए हैं और राज्य सरकार ने इस बीमारी को महामारी घोषित करने के लिये अधिसूचित भी कर दिया है।

उन्होंने बताया कि इस बीमारी के उपचार के लिये प्रोटोकाल तय किया है। इसके तहत कोविड के उपचार में स्टेरॉइड की जो मात्रा दी जा रही है उसको भी कम करने के लिये कहा है और जितनी आवश्यकता हो उतनी ही दी जाये।

उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में इस बीमारी के उपचार के लिये सरकार ने शुल्क की सूची जारी कर दी है निजी चिकित्सालय उससे अधिक पैसा वसूल नहीं कर सकते। जयपुर के सवाई मान सिंह चिकित्सालय में अलग से एक विंग बनाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार ने ब्लैक फंगस बीमारी के उपचार के लिये राज्यभर में नौ सरकारी और 11 निजी अस्पतालों को अनुमति दी है। इन अस्पतालों में नाक, कान, गला (ईएनटी) और आखों के विशेषज्ञ हैं और उपचार के संसाधन उपलब्ध हैं।

मंत्री ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जो टीमें डोर टू डोर सर्वे कर रही हैं उन्हें भी कहा गया है कि अगर ब्लैक फंगस के लक्षण का कोई मामला नजर आये तो तत्काल उसे अस्पताल में रिपोर्ट करवायें अगर प्रारंभिक अवस्था में कोई व्यक्ति अस्पताल पहुंचता है तो जीवन को खतरा नहीं रहता है और बड़ी जटिलताएं भी नहीं आती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू