लाइव न्यूज़ :

केरल में शाम साढ़े चार बजे तक लगभग 66 फीसदी मतदान

By भाषा | Updated: April 6, 2021 18:34 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, छह अप्रैल केरल में विधानसभा चुनाव के लिये मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और मंगलवार को कोविड महामारी के बीच जारी मतदान के दौरान शाम साढ़े चार बजे तक करीब 66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया ।

जबरदस्त गर्मी के बावजूद विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिये महिलाओं, पुरूषों एवं वरिष्ठ नागरिकों की लंबी कतारें देखी गयीं ।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाम साढ़े चार बजे तक कुल 65.93 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है ।

आंकड़ों के अनुसार, शाम साढ़े चार बजे तक 66.32 प्रतिशत पुरूष, 65.56 फीसदी महिलाओं तथा 31.48 प्रतिशत ट्रांसजेंडर मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया ।

सूत्रों के अनुसार, प्रदेश के कन्नूर, कोझीकोड़, पालक्कड़ एवं त्रिशूर जैसे उत्तरी जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में अपेक्षाकृत मतदान प्रतिशत अधिक है जबकि दक्षिणी जिलों पठनमथिट्टा और इडुक्की में मतदान प्रतिशत कम है ।

कुछ तकनीकी गड़बड़ियों एवं फर्जी मतदान की छिटपुट शिकायतों को छोड़ कर प्रदेश में अब तक शांतिपूर्ण एवं सुचारू मतदान हुआ है ।

मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन (धर्मादम), विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला (हरिपद), वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमान चांडी (पुथुपल्ली), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन (कोन्नी एवं मंजेश्वरम) एवं मेट्रो मैन ई श्रीधरन (पालक्कड़) दोपहर से पहले मतदान करने वालों में शामिल हैं ।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे तक 48.71 प्रतिशत मतदान हुआ । प्रदेश की 140 सीटों पर आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ ।

विजयन के अलावा उनकी कैबिनेट के 11 सहयोगी समेत चुनाव मैदान में कुल 957 उम्मीदवार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो