लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में एक दिन में कोविड-19 के करीब 6,000 नए मामले

By भाषा | Updated: April 20, 2021 11:38 IST

Open in App

हैदराबाद, 20 अप्रैल तेलंगाना में कोविड-19 महामारी के 5,926 नए मामले आए हैं जो राज्य में एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं।

राज्य में अभी तक 3.61 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। वहीं संक्रमण से और 18 लोगों की मौत होने के साथ ही मरने वालों की संख्या 1856 हो गयी है।

सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 19 अप्रैल रात आठ बजे तक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे ज्यादा 793 नये मामले आए हैं, मेडचल मल्काजगिरि में 488 और रंगारेड्डी में 455 नए मामले आए हैं।

राज्य में अभी तक कुल 3,61,359 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में एक दिन में 2,029 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में अभी तक कुल 3,16,650 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

राज्य में 42,853 लोगों का उपचार चल रहा है। सोमवार को 1.22 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गयी।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक 1.19 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित