लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव में लगभग 60 प्रतिशत मतदान, कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं

By भाषा | Updated: December 27, 2020 21:17 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 दिसंबर कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर तमाम एहतियाती उपायों और कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा में नगर निकाय चुनाव में रविवार को लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ था और शाम पांच बजकर 30 मिनट तक चला।

राज्य चुनाव आयुक्त दलीप सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उपलब्ध प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ है। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।’’

अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों के सभी वार्डों के सदस्य और महापौर पद के लिए, रेवाड़ी के नगरपालिका परिषद, सांपला (रोहतक), धारूहेड़ा (रेवाड़ी) और उकलाना (हिसार) की नगरपालिका समितियों के अध्यक्ष और सभी सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ।

नगरपालिका समिति, इंद्री (करनाल) के वार्ड नंबर सात, भूना (फतेहाबाद) के 13, राजौंद (कैथल) के 12, नगरपालिका परिषद फतेहाबाद के 14 और नगरपालिका परिषद सिरसा के वार्ड नंबर 29 के लिए भी उपचुनाव हुआ।

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों और संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया।

चुनाव के नतीजे 30 दिसंबर को आएंगे।

इस चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 रोगियों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों पर अंतिम घंटे में अपना वोट डालने की अनुमति दी थी।

सिंह ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर केंद्र और राज्य प्राधिकरणों द्वारा जारी की गई सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे