लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में काला कवक के करीब 500 मामले, इंजेक्शन की कमी : केजरीवाल

By भाषा | Updated: May 24, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में काला कवक या म्यूकरमाइकोसिस के करीब 500 मामले हैं और महानगर में इसके इलाज में इस्तेमाल होने वाले एंफोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की कमी है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने काला कवक के इलाज के लिए लोक नायक अस्पताल, जीटीबी अस्पताल और राजीव गांधी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में विशेष केंद्र बनाए हैं लेकिन हमारे पास दवाएं नहीं हैं...रविवार को हमें इंजेक्शन नहीं मिला।’’

कवक के इलाज में प्रतिदिन प्रति मरीज पर चार से पांच इंजेक्शन का इस्तेमाल होता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में वर्तमान में काला कवक के करीब 500 मामले हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को प्रतिदिन करीब 400 से 500 इंजेक्शन मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार राज्यों में इंजेक्शन बांट रही है। बाजार में इस दवा की काफी कमी है और इसका उत्पादन बढ़ाया जाना चाहिए।

म्यूकरमाइकोसिस या काला कवक उन लोगों में सामान्य तौर पर होता है जिनकी प्रतिरोधी क्षमता कोविड, मधुमेह, किडनी की बीमारी, लिवर या हृदय रोग, उम्र संबंधी जटिलताओं आदि के कारण कम होती हैं।

इस तरह के रोगियों को अगर स्टेरॉयड दिया जाता है तो उनकी प्रतिरोधक क्षमता और कम हो जाती है जिससे उनमें कवक का खतरा बढ़ जाता है। स्टेरॉयड को डॉक्टर की सलाह पर ही उचित तरीके से दिया जाना चाहिए।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कोविड-19 रोगियों को चिकित्सकों की सलाह के बगैर स्टेरॉयड लेने से चेताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है