लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में ब्लैक फंगस के करीब 400 मामले, गुरुग्राम में सबसे अधिक 147 मरीज

By भाषा | Updated: May 23, 2021 19:35 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 मई हरियाणा में अबतक ब्लैक फंगस के कुल 398 मामले आए हैं जिनमें सबसे अधिक 147 मरीज गुरुग्राम के हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को दी।

विभाग ने बताया कि गुरुग्राम के अलावा हिसार में 50, फरीदाबाद में 46, सिरसा में 38, रोहतक में 21, भिवानी में 20, करनाल में 17, पानीपत में 15, अंबाला में 11, पंचकूला में सात, सोनीपत में छह, रेवाड़ी में पांच, जींद में दो और पलवल-यमुनानगर में एक-एक मामले आए हैं।

राज्य में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हाल में इस बीमारी के प्रबंधन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने इससे पहले बताया था कि राज्य सरकार ने कवक रोधी इंजेक्शन एम्फोटेरिसिन बी की खरीद के लिए वैश्विक निविदा जारी करने के लिए निर्देश दिए हैं।

विज ने कहा, ‘‘हमने केंद्र से 12 हजार इंजेक्शन मांगे हैं।’’

उन्होंने बताया कि इसके अलावा विशेषज्ञों से ब्लैक फंगस संक्रमितों के इलाज के लिए वैकल्पिक कवक रोधी इंजेक्शन पर विचार करने को कहा गया है।

मंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार ने पहले ही इससे निपटने के लिए कदम उठाए हैं जिनमें चिकित्सा महाविद्यालयों में 20 बिस्तर आरक्षित करने और विशेष इलाज के प्रबंधन जैसे कदम शामिल हैं।

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने पिछले सप्ताह ब्लैक फंगस को अधिसूचित बीमारी घोषित किया था, जिससे अब डॉक्टरों को संबंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मामलों की जानकारी देनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल