लाइव न्यूज़ :

केरल में संक्रमण के एक दिन में 27,000 के करीब नए मामले, हरियाणा में 55 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 23, 2021 01:27 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, इंफाल, गंगटोक, चंडीगढ़, 22 अप्रैल केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 26,995 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 13.22 लाख हो गए।

राज्य सरकार ने टीका खरीदने के लिए टीका निर्माओं से बातचीत करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा ,‘‘ हमने केन्द्र से अधिक टीके मांगे हैं और हमें शीघ्र जवाब मिलने की उम्मीद है। लेकिन हम केवल आवंटन के भरोसे नहीं बैठना चाहते।’’

मणिपुर में संक्रमण के 86 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 30,000 के पार पहुंच गए। संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या 381 हो गई।

सिक्किम में संक्रमण के 124 नए मामले सामने आए,जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 6,970 हो गए।

हरियाणा में संक्रमण के 9,742 नए मामले सामने आए,जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 3,90,989 हो गए, वहीं 55 लोगों की संक्रमण से मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 3,583 हो गई।

असम में संक्रमण के 1,931 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 2,31,069 हो गए, वहीं दस लोगों की संक्रमण से मौत से मृतक संख्या 1,160 पर पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे