लाइव न्यूज़ :

देहरादून, ऋषिकेश में करीब 200 पक्षी मृत मिले

By भाषा | Updated: January 11, 2021 11:23 IST

Open in App

देहरादून, 11 जनवरी देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के खतरे के बीच उत्तराखंड के देहरादून और ऋषिकेश में कई कौओं समेत करीब 200 पक्षी मृत मिले हैं ।

देहरादून के अलग-अलग हिस्सों में 165 पक्षी मृत मिले हैं, जिनमें से अकेले भंडारी बाग क्षेत्र में 121 कौए मृत पाए गए हैं ।

वन प्रभागीय अधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि देहरादून में मृत मिले पक्षियों में से 162 कौए, दो कबूतर और एक अन्य पक्षी है ।

मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जे एस सुहाग ने बताया कि पक्षियों की मौत की वजह जानने के लिए उनके नमूने उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान भेजे गए हैं ।

ऋषिकेश और उसके आस पास भी विभिन्न स्थानों पर 30 से ज्यादा पक्षी मृत मिले हैं, जिससे शहर में बर्ड फ्लू की दहशत फैल गई है ।

ऋषिकेश के राजकीय पशु चिकित्सक राजेश रतूड़ी ने बताया कि एम्स ऋषिकेश के परिसर में 28 कौओं एवं एक कबूतर तथा बीस बीघा इलाके में एक पक्षी तथा रायवाला रेलवे स्टेशन में दो पक्षी मृत मिले हैं ।

उन्होंने बताया कि मृत पक्षियों के नमूने संकलित करके सम्बन्धित वन क्षेत्राधिकारियों को जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

उत्तराखंड के एक बड़े पर्यटक स्थल ऋषिकेश में बर्ड फ्लू की आशंका के चलते ऋषिकेश नगर निगम भी सतर्क हो गया है।

ऋषिकेश के नगर आयुक्त नरेन्द्र सिंह क्विरियाल ने बताया कि निगम क्षेत्र में जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सभी वैधानिक उपाय अमल में लाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यदि जरूरी हुआ तो निगम क्षेत्र में पक्षियों के मांस एवं अंडों की बिक्री पर जनहित में अस्थायी रोक पर विचार किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह