लाइव न्यूज़ :

राज्यों के पास करीब 1.84 करोड़ कोविड रोधी टीके उपलब्ध, और खुराकें दी जा रहीं : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: May 28, 2021 15:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास फिलहाल कोविड-19 टीके की 1.84 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध हैं और अगले तीन दिन में उन्हें तीन लाख खुराकें और प्राप्त होंगी।

केंद्र सरकार ने नि:शुल्क माध्यमों और सीधी खरीद के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 22.46 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध कराई हैं।

शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, बर्बाद हुई खुराकें मिलाकर अब तक कुल खपत 20,48,04,853 खुराकों की हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास लगाने के लिए अब भी कोविड टीके की कुल 1,84,92,677 खुराकें उपलब्ध हैं। साथ ही कहा कि 3,20,380 खुराकें और भेजने की तैयारी है जो उन्हें अगले तीन दिन के भीतर प्राप्त हो जाएंगी।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत, केंद्र मुफ्त में टीके उपलब्ध कराकर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सहायता दे रहा है।

इसके अलावा, केंद्र सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा टीकों की सीधी खरीद को भी सुविधाजनक बना रही है।

टीकाकरण वैश्विक महामारी की रोकथाम एवं प्रबंधन के लिए भारत सरकार की व्यापक रणनीति का अभिन्न स्तंभ है। इस रणनीति में जांच, संक्रमितों के संपर्कों की पहचान, उपचार और कोविड-19 उपर्युक्त व्यवहार भी शामिल है।

सभी के लिए कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत एक मई को हुई थी।

तीसरे चरण की रणनीति के तहत, हर महीने भारत सरकार किसी भी टीका निर्माता की केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) द्वारा मंजूरी प्राप्त टीकों की 50 प्रतिशत खुराकों की खरीद करेगी।

मंत्रालय ने कहा कि सरकार राज्यों को पहले की ही तरह टीके नि:शुल्क उपलब्ध कराना जारी रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव