लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीका ले चुके व्यक्तियों में से करीब 16 प्रतिशत हुए संक्रमित: अध्ययन

By भाषा | Updated: May 5, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ऐसे 113 स्वास्थ्य कर्मियों पर एक अध्ययन किया गया जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम एक खुराक ली थी और इसमें से 18 जांच में संक्रमित पाये गए लेकिन एक को छोड़कर बाकी सभी में हल्के लक्षण थे

यह अध्ययन, तीन मई को पत्रिका ‘डायबिटीज एंड मेटाबोलिक सिंड्रोम: क्लीनिकल रिसर्च एंड रिव्यूज़’ में प्रकाशित हुआ था। यह अध्ययन दिल्ली में ‘फोर्टिस सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फ़ॉर डायबिटीज़, मेटाबोलिक डिज़ीज़ एंड एंडोक्रिनोलॉजी’ के कर्मियों पर किया गया।

फोर्टिस, नेशनल डायबिटीज, ओबेसिटी एंड कोलेस्ट्रोल फाउंडेशन और नयी दिल्ली स्थित डायबिटीज फाउंडेशन (इंडिया) के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इस अध्ययन में डॉक्टरों, पोषण विशेषज्ञ, नर्स, पैरामेडिकल कर्मियों और रखरखाव कर्मियों को शामिल किया गया।

अध्ययन में शामिल 113 में से 107 को टीके की दूसरी खुराक मिली थी।

यदि इसे प्रतिशत के रूप में देखा जाए तो अध्ययन में पाया गया कि टीका ले चुके व्यक्तियों में से 15.9 प्रतिशत (18 व्यक्तियों) में संक्रमण हुआ और 95 प्रतिशत में हल्के लक्षण थे।

अध्ययनकर्ताओं के अनुसार एक व्यक्ति को छोड़कर बाकी किसी को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता