लाइव न्यूज़ :

स्कूल, कॉलेज के करीब 100 छात्रों को प्रधानमंत्री के बॉक्स से गणतंत्र दिवस परेड देखने का मिलेगा मौका

By भाषा | Updated: January 24, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जनवरी स्कूल और कॉलेज के कम से कम 100 मेधावी छात्रों को मंगलवार को प्रधानमंत्री के बॉक्स से गणतंत्र दिवस परेड देखने का मौका मिलेगा। यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय ने दी है।

छात्रों को परेड के बाद शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' के साथ बातचीत करने का भी मौका मिलेगा।

शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘यह जानकारी साझा करते हुए खुशी है कि देशभर के मेधावी छात्रों को प्रधानमंत्री बॉक्स से गणतंत्र दिवस 2021 परेड देखने का मौका मिलेगा। उन्हें भारत के शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से मिलने और बातचीत करने का भी मौका मिलेगा।’’

मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, इसके लिए 100 छात्रों को चुना गया है जिसमें से 50 स्कूलों से और 50 उच्च शिक्षा संस्थानों से हैं।

पिछले साल देशभर के सीबीएसई और विश्वविद्यालयों के कुल 105 टॉपरों को प्रधानमंत्री बॉक्स से 71वीं गणतंत्र दिवस परेड देखने का मौका मिला था।

अधिकारी ने शुक्रवार को कहा था कि कोविड-19 सुरक्षा मानदंडों के कारण मोटर साइकिल सवारों की कलाबाजी राजपथ पर इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं होगी। वहीं दर्शकों की संख्या भी कम रहेगी।

अधिकारी ने कहा था कि एक दूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम की वजह से 72 वें गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में वीरता पुरस्कार विजेताओं और बहादुरी पुरस्कार हासिल करने वाले बच्चों की परेड भी नहीं होगी।

साथ ही, इस वर्ष आयोजन में कोई मुख्य अतिथि नहीं होगा।

कोविड-19 संबंधी नियमों के चलते इस वर्ष, गणतंत्र दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वालों की संख्या कम करके मात्र 401 कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण