लाइव न्यूज़ :

एनडीएसमी, सीएससी ने नगरपालिका सेवाओं को बढ़ावा देने के वास्ते हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: July 3, 2021 16:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने लोगों को दी जाने वाली नगरपालिका सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘डिजिटल इंडिया’ पहल के तहत एक प्रौद्योगिकी कंपनी के साथ हाथ मिलाया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी दिल्ली के नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए एनडीएमसी और सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के बीच शुक्रवार को यहां सिविक सेंटर में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

साझा सेवा केंद्र (सीएससी) योजना केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत परियोजनाओं में से एक है। सीएससी योजना के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा सीएससी की स्थापना की गई है। सीएससी योजना नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने के लिए एक केंद्रीकृत सहयोगी ढांचा प्रदान करती है।

उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि विभिन्न ऑनलाइन नगरपालिका सेवाएं जैसे जन्म और मृत्यु का पंजीकरण, संपत्ति कर, ई-म्यूटेशन, स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस, सामान्य व्यापार लाइसेंस, कारखाना लाइसेंस आवेदन सेवाएं, पार्क और सामुदायिक हॉल बुकिंग, फेरी एवं तहबाजारी का नवीनीकरण इन सीएससी के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित लगभग 816 सीएससी के माध्यम से नागरिकों को लगभग 15 नगरपालिका सेवाएं उपलब्ध होंगी।

सिंह ने कहा कि जिन नागरिकों की आईटी अवसंरचना तक पहुंच नहीं है, वे सीएससी केंद्रों के तहत कई नगरपालिका सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब नागरिकों के लिए इन केंद्रों के माध्यम से नगरपालिका सेवाओं तक पहुंच प्राप्त करना आसान होगा।

नगर आयुक्त संजय गोयल ने कहा कि सीएससी आवश्यक सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं, सामाजिक कल्याण योजनाओं, स्वास्थ्य सेवा, वित्तीय, शिक्षा और कृषि सेवाओं के वितरण के लिए एक पहुंच बिंदु हैं। उन्होंने कहा कि समझौता ज्ञापन 'डिजिटल इंडिया' की दिशा में एक बड़ा कदम है और उत्तरी दिल्ली के नागरिकों को सरल तरीके से नगरपालिका सेवाएं प्रदान करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos