लाइव न्यूज़ :

एनडीआरएफ ने बाढ़ग्रस्त नदी की पावर लाइन पर फंसे दो कर्मियों को बचाया

By भाषा | Updated: July 25, 2021 00:38 IST

Open in App

पालघर/पुणे, 24 जुलाई महाराष्ट्र के पालघर जिले में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने भारी बाढ़ के बीच वैतरणा नदी के ऊपर पावर लाइन पर फंसे महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी के दो कर्मचारियों को बचा लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मरम्मत कार्य में जुटे दो कर्मचारी पावर लाइन के सहारे निकलने का प्रयास करने के दौरान फंस गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपने विभाग को इस बारे में जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, '' एनडीआरएफ की टीम दो कर्मचारियों, मधुकर सात्वी और प्रदीप भोयर को बचान में कामयाब रही।''

इस बीच, कोल्हापुर के जिला प्रभारी मंत्री सतेज पाटिल ने शनिवार को बताया कि जिले में अब तक बारिश संबंधी घटनाओं के चलते सात लोगों की मौत हुई है जबकि 75,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की छह टीमों के साथ ही सेना के जवान भी बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए