लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ‘जवाद’ से निपटने के लिए एनडीआरएफ ने 64 दलों को काम में लगाया

By भाषा | Updated: December 3, 2021 15:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर चक्रवात ‘जवाद’ से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने 64 दलों को काम में लगाया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चक्रवात ‘जवाद’ से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के प्रभावित होने की संभावना है।

एनडीआरएफ के महानिदेशक (डीजी) अतुल करवाल ने पत्रकारों को बताया कि संवेदनशील इलाकों में 46 दल तैनात किए गए हैं, जबकि 18 दलों को तैयार रखा गया है।

एनडीआरएफ की एक टीम में लगभग 30 कर्मी होते हैं।

करवाल ने कहा, ‘‘ हमें स्थिति से निपटने का भरोसा है।’’ उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने प्रभावित राज्यों तथा नागरिकों की मदद के लिए सभी तैयारियां की हैं।

एनडीआरएफ प्रमुख ने बताया राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने पहले ही स्थिति की समीक्षा की है। चक्रवात के पांच दिसंबर को ओडिशा पहुंचने तक स्थिति पर नजर रखी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनसीएमसी के अध्यक्ष हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ में बदल गया है।

आईएमडी ने बताया कि चक्रवात के शनिवार सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के पास पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी पहुंचने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारी बारिश से फसल नुकसान, 53821 किसान को मिलेंगे 116 करोड़ रुपये, हरियाणा में किसान पर पैसों की बरसात?

कारोबारहरियाणा में शहरी विकास कार्यों को मिलेगी गति, ईडीसी फंड से 1700 करोड़ रुपये की राशि जारी

कारोबारहरियाणा सरकारः 6.81 लाख किसानों-गरीब मजदूरों को मिलेगा 2,266 करोड़ रुपये की ब्याज माफी का लाभ

कारोबारगजब खेला है?, यूपी में 3.62 करोड़ के पास राशन कार्ड, 15 करोड़ लोग पा रहे फ्री राशन?, 500000 नाम कटेंगे, कार-मोटरसाइकिल मालिक ले रहे फ्री राशन?

भारतकांग्रेस की हार की वजह ईवीएम या मतदाता सूची नहीं, राहुल गांधी का नेतृत्व?, अमित शाह ने संसद में कहा-पूरी दुनिया में भारतीय लोकतंत्र की छवि धूमिल कर रहे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतछत्रपति संभाजीनगर महानगर पालिका चुनावः 115 वार्ड और भाजपा टिकट के लिए 1350 लोगों ने किया आवेदन

भारतParliament Winter Session: मतदाता सूची नई हो या पुरानी, आपका हारना तय?, अमित शाह का विपक्ष पर तंज, वीडियो

भारत6 साल में 30 लाख से ज़्यादा लोगों को कुत्तों ने काटा, हर दिन 1,369 केस?, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा- साल 2021 से 2023 के बीच रेबीज से 30 लोगों की मौत

भारतबजरंग दल को बैन करो?, कांग्रेस विधायक हरिप्रसाद ने कहा- कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या और कई आपराधिक घटनाओं में शामिल