लाइव न्यूज़ :

एनडीआरएफ के महानिदेशक ने एनसीबी का अतिरिक्त प्रभार संभाला

By भाषा | Updated: July 29, 2021 21:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक एस एन प्रधान ने बृहस्पतिवार को मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया।

प्रधान ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी राकेश अस्थाना की जगह ली, जो हाल में दिल्ली पुलिस के आयुक्त नियुक्त किए गए हैं।

ट्विटर पर पदभार ग्रहण करने की तस्वीरों को साझा करते हुए झारखंड कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रधान ने लिखा, ‘‘ आशा है कि मैं मादक पदार्थ और मन: प्रभावी पदार्थ के खिलाफ राष्ट्रीय मिशन को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दूंगा ।’’

वह फिलहाल एनडीआरएफ के महानिदेशक भी हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आदेश में उनसे तत्काल प्रभाव से एनसीबी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालने को कहा गया था।

वर्ष 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी अस्थाना जुलाई, 2019 से एनसीबी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है