लाइव न्यूज़ :

एनडीआरएफ ने तूफान के चलते आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 18 टीमें तैनात की

By भाषा | Updated: September 25, 2021 18:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान के चलते ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अपनी 18 टीमों की तैनाती शुरू कर दी है। एनडीआरएफ के महानिदेशक एस एन प्रधान ने ट्वीट किया, ‘‘ ओडिशा में 13 और आंध्र प्रदेश में पांच टीमों की तैनाती शनिवार रात तक कर दी जाएगी।

एनडीआरएफ की टीम ओडिशा के बालासोर, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट, नयागढ़, और मल्काजगिरि में तैनात की जाएंगी जबकि पड़ोसी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम, श्रीकाकुलम, यनम और विजयनगरम में बल की पांच टीमों की तैनाती होगी।

एनडीआरएफ की एक टीम में सामान्य तौर पर 47 जवान होते हैं जो पेड़ों और बिजली के गिरे खंभों को हटाने के उपकरण, संचार उपकरण, जीवनरक्षक नौका और मूलभूत चिकित्सा मदद से लैस होते हैं ताकि प्रभावित लोगों को बचाया जा सके और सहायता अभियान शुरू की जा सके।

ओडिशा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक- सात जिलों- गजपति, गंजम, रायगढ़ा, कोरापुट, मल्काजगिरि, नबरंगपुर और कंधमाल- को हाई अलर्ट पर रखा गया है क्योंकि भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान बनने का पूर्वानुमाम लगाया है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक तूफान दक्षिणी ओडिशा और पड़ोसी आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ सकता है। विभाग ने इससे पहले पूर्वानुमान लगाया था कि उत्तर और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम की ओर 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ सकता है।

आईएमडी के मुताबिक शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब तूफान ओडिशा के गोपालपुर से पूर्व दक्षिण पश्चिम में 470 किलोमीटर दूर और आंध्र प्रदेश के कलिंगपत्तनम से 540 किलोमीटर पूर्व उत्तर पूर्व में अवस्थित था।

विभाग ने बताया, ‘‘कम दबाव के बने क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है और इसके पश्चिम की ओर आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके 26 सितंबर को विशखापत्तन और गोपालपुर के बीच तट से टकराने की आशंका है।’’

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि तूफान की वजह से 75 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और यह गति 95 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। आईएमडी के मुताबिक 27 सितंबर को ओडिशा और तेलंगाना के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है जबकि छिटपुट इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। वहीं,पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र के छिटपुट इलाकों में भी बारिश हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए