लाइव न्यूज़ :

आगरा में बच्चे को सुरक्षित बचाने के बाद एनडीआरएफ ने खुले बोरवेल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की

By भाषा | Updated: June 15, 2021 01:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने सोमवार को राज्य सरकारों और जिला प्रशासनों से उनके क्षेत्र में खुले बोरवेल को ''सख्ती से विनियमित'' करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की।

इससे पहले, उत्तर प्रदेश में आगरा के धरियाई गांव में सोमवार सुबह 100 फुट से अधिक गहरे बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे शिवा को नौ घंटे से अधिक समय तक चले बचाव अभियान के दौरान सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

एनडीआरएफ के महानिदेशक एस एन प्रधान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आगरा की घटना की जानकाररी साझा करते हुए कहा कि वह सभी राज्य सरकारों, जिला एवं स्थानीय प्रशासन से अपील करते हैं कि वे अपने क्षेत्र में सभी खुले बोरवेल को सख्ती से विनियमित करें और नियमों का उल्लंघन कर लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां