लाइव न्यूज़ :

नगालैंड की विधासनभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये एनडीपीपी उम्मीदवार एकमात्र प्रत्याशी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 21:36 IST

Open in App

कोहिमा, आठ अक्टूबर नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के उम्मीदवार एस के यिमचुंगर 30 अक्टूबर को शामटोर-चेसोर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने वाले एकमात्र प्रत्याशी हैं।

शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि थी।

यिमचुंगर नगालैंड में सत्तारूढ़ गठबंधन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस (यूडीए) के सर्वसम्मति से चुने गए उम्मीदवार हैं।

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने शामटोर-चेसोर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये निर्वाचन अधिकारी बी हेनोक बुकेम के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

अधिकारी ने कहा कि अगर यिमचुंगर के दस्तावेज 11 अक्टूबर को जांच के दौरान वैध पाए जाते हैं, तो उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा। त्यूनसांग जिले में आने वाली यह सीट मौजूदा विधायक तोषी वुंगतुंग के निधन के बाद खाली हुई थी, जिन्होंने एक जुलाई को कोविड-19 के बाद की जटिलताओं के चलते दम तोड़ दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर