लाइव न्यूज़ :

एनडीपीपी ने नगा मुद्दे के शीघ्र समाधान के लिए सभी पक्षों से अपील की

By भाषा | Updated: November 23, 2021 20:12 IST

Open in App

कोहिमा, 23 नवंबर नगालैंड की सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक प्रगतिशील पार्टी (एनडीपीपी) ने मंगलवार को नगा राजनीतिक मुद्दे के शीघ्र समाधान के लिए अपील की और समझौते में शामिल सभी पक्षों से मामले को सुलझाने की प्रक्रिया तेज करने तथा ऐसा समाधान निकालने को कहा जो लोकतांत्रिक रूप से सम्मानजनक हो और लोगों को स्वीकार्य हो।

यहां चौथे आम सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से स्वीकार किये गए आठ सूत्रीय प्रस्ताव के जरिये एनडीपीपी ने यह अपील की। एनडीपीपी ने पिछले कुछ समय से रुकी हुई नगा राजनीतिक बातचीत को बहाल करने के लिए भारत सरकार और समझौते में शामिल सभी नगा दलों की सराहना की। पार्टी ने दोहराया कि वह दशकों पुरानी नगा समस्या का शीघ्र समाधान चाहती है।

पार्टी ने समझौते में शामिल सभी पक्षों से इस प्रक्रिया में तेजी लाने और ऐसा समाधान निकालने को कहा जो लोकतांत्रिक रूप से सम्मानजनक हो और जनता को स्वीकार्य हो। एनडीपीपी ने नगा राष्ट्रीय राजनीतिक समूहों को एक करने तथा नगा मुद्दे का एक साझा समाधान लाने के उद्देश्य से, विपक्ष रहित संयुक्त लोकतांत्रिक गठबंधन (यूडीए) के गठन का स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री निफियू रियो ने पार्टी के आदर्श वाक्य का हवाला देते हुए कहा कि केवल पार्टी के नेता और विधायक ही नहीं बल्कि सभी को पार्टी के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगा समस्या एनडीपीपी का सबसे बड़ा संकल्प है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं